सहरसा: होमगार्ड बहाली ड्यूटी के दौरान ASI पर हमला, निजी कंपनी के कर्मी पर आरोप

सहरसा, 15 जुलाई 2025।सहरसा में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दौरान एक अप्रिय घटना सामने आई, जहां महिला थाना के एएसआई करमन कुमार पर एक निजी कंपनी के कर्मी ने मोबाइल से हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई करमन कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित स्टेडियम परिसर की है, जहां इन दिनों होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात एएसआई करमन कुमार ने पानी के लिए निजी कंपनी के एक कर्मी से अनुरोध किया था, जो अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के दौरान टेक्निकल सपोर्ट के लिए तैनात था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई जो बाद में झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प के दौरान निजी कर्मी ने एएसआई पर मोबाइल फोन से वार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायल एएसआई को मौके से अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटना को लेकर होमगार्ड कमांडेंट संदीप कुमार ने बताया कि

“रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास एएसआई की ड्यूटी लगी थी। तकनीकी सहयोग के लिए एक निजी एजेंसी को तैनात किया गया था। उसी एजेंसी के कर्मी से पानी को लेकर विवाद हुआ और झड़प के दौरान एएसआई को चोट आई है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है और लिखित प्रतिवेदन भेजा गया है। जांच के बाद दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; पुलिस से मांगी केस डायरी और बॉडीगार्ड के हथियारों की रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    सीतामढ़ी में पुलिस की बड़ी चूक! हाजत का रोशनदान तोड़कर फरार हुआ मोस्ट वांटेड प्रभु भगत, गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *