महिला की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

रोहतास में बेलगाम अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं. वहीं आपराधिक वारदाते बढती जा रही है. ताजा मामला जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की है. जहां बेखौफ अपराधियों ने एक विधवा महिला को गोली मार दी. घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया. जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में एक 40 वर्षीय विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतिका संतोष साह की पत्नी थी. मृतिका का नाम मुन्नी कुंवर था।

बताया जाता है कि महिला अपने घर के पास ही थी, इसी दौरान किसी ने उसके पीठ गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक में लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सूर्यपुरा थाना की पुलिस महिला से जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के साथ अस्पताल लाया है. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है. वहीं इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. एक विधवा महिला की हत्या कई सवाल खड़े करती है. सूर्यपुरा थाना की थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    बिहार में भाजपा नेता पर दलित समुदाय के साथ मारपीट और फायरिंग का आरोप, दो गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    औन्टा में CRPF जवानों और ग्रामीणों के बीच भीषण भिड़ंत; पेट्रोल बम चले, घर में घुसकर पिटाई का आरोप; इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *