विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का फीडबैक लेने जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

भागलपुर, 15 जुलाई 2025 — विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को 153-गोपालपुर एवं 152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से गणना प्रपत्रों की अद्यतन स्थिति और उनके भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीएलओ को प्रपत्र भरने में पूर्ण सतर्कता और पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्र अपलोड कर रहे कर्मियों से भी संवाद किया और उन्हें तकनीकी निर्देश देते हुए अपलोडिंग प्रक्रिया को तेज, सटीक और त्रुटिरहित करने पर बल दिया।

इस अवसर पर 152-बिहपुर विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-डीसीएलआरओ नवगछिया तथा 153-गोपालपुर विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के अंत में यह सुनिश्चित करने को कहा कि गहन पुनरीक्षण का यह कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।


  • ये भी पढ़े..

    बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: पशु अस्पताल के चपरासी के घर मिला करोड़ों का साम्राज्य, 34 प्लॉट और महिंद्रा थार समेत अकूत संपत्ति बरामद

    Share Add as a preferred…

    देश के सबसे चर्चित NEET पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़, CBI ने संजीव मुखिया को दी राहत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *