फरार ट्यूटर को सेना के जवान की पत्नी ने चौराहे पर पकड़ा, तिलकामांझी में हाई वोल्टेज ड्रामा

भागलपुर, 15 जुलाई: भागलपुर के तिलकामांझी चौराहे पर सोमवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब सुरखीकल निवासी सेना के जवान की पत्नी ने अपनी पूर्व ट्यूटर को पकड़ लिया। महिला ने आरोप लगाया कि ट्यूटर ने एडवांस पैसे और एक साड़ी लेने के बाद बच्चों को पढ़ाना बंद कर दिया था और कई दिनों से फरार चल रही थी।

क्या है मामला

सेना के जवान की पत्नी ने बताया कि ट्यूटर उनके घर पर बच्चों को पढ़ाने आती थी। पढ़ाई शुरू करने से पहले एडवांस में पैसे और एक साड़ी ली, लेकिन उसके बाद पढ़ाना छोड़कर गायब हो गई। सोमवार को महिला की ट्यूटर से तिलकामांझी चौराहे पर अचानक मुलाकात हो गई, जिसके बाद चौराहे पर हंगामा शुरू हो गया

मोबाइल छीना, भीड़ जुटी

विवाद बढ़ने पर महिला ने ट्यूटर का मोबाइल फोन छीन लिया और आसपास काफी संख्या में लोग जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पुलिस हस्तक्षेप की जानकारी नहीं

अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई औपचारिक हस्तक्षेप या मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *