मेगा जॉब फेयर 2025 के चौथे दिन 900 से अधिक युवाओं को मिली नौकरी

3500 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 15 जुलाई को होगा समापन समारोह

पटना, 14 जुलाई 2025: बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत संचालित बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित “मेगा जॉब फेयर–2025” के चौथे दिन राजधानी पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
राज्य भर से आए 3500 से अधिक प्रतिभागियों में से 900 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के लिए हुआ।


इंटरव्यू से पहले दी गई ऑन-स्पॉट ट्रेनिंग

जॉब फेयर की एक खास विशेषता रही कि इंटरव्यू से पूर्व प्रतिभागियों को मोटिवेशनल स्पीकर्स द्वारा “ऑन-स्पॉट ट्रेनिंग” दी गई। इस सत्र में युवाओं को इंटरव्यू की तैयारी, उत्तर देने की शैली, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया।
प्रतिभागियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली।


15 जुलाई को समापन समारोह, नियुक्ति पत्रों का होगा वितरण

यह मेगा रोजगार मेला 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर संपन्न होगा। समापन समारोह में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें नई शुरुआत का उत्साह और पहचान दोनों मिलेंगे।


80 से अधिक नामचीन कंपनियाँ बनीं सहभागी

इस आयोजन में देशभर की 80 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया है, जो विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े रोजगार के अवसर लेकर आई हैं। प्रमुख कंपनियों में शामिल हैं:

  • एलएंडटी (L&T)
  • मुथूट फाइनेंस
  • ज़ोमैटो
  • एमआरएफ लिमिटेड
  • सबरोस
  • डूट ट्रांसमिशन
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • अरविंद लिमिटेड
  • बारबेक्यू नेशन
  • क्वेस कॉर्प लिमिटेड
  • सुधीर फाउंडेशन

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता

बिहार कौशल विकास मिशन का यह आयोजन युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रहा है, बल्कि उन्हें बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष भी बना रहा है।
इस मेले के माध्यम से राज्य सरकार की यह पहल रोजगार सृजन, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।


 

  • ये भी पढ़े..

    70वीं BPSC में अभिषेक कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, बने अंचल अधिकारी; महादेव टीकर सहित पूरे पीरपैंती में खुशी की लहर

    Share Add as a preferred…

    पटना में 23 हजार से अधिक वाहन ब्लैकलिस्ट, परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *