गोड्डा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एस्केलेटर की शुरुआत

मालदा, 14 जुलाई 2025:पूर्वी रेलवे के मालदा मंडल ने यात्री सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन अधोसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गोड्डा रेलवे स्टेशन पर नया एस्केलेटर चालू किया है। यह सुविधा मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थापित की गई है और इसे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरा किया गया है।

इस एस्केलेटर का उद्घाटन 73492 गोड्डा-दुमका डेमू ट्रेन के एक साधारण यात्री द्वारा किया गया। मौके पर स्टेशन अधीक्षक और रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह एस्केलेटर खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और चिकित्सकीय आवश्यकता वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया है। इसमें इमरजेंसी स्टॉप बटन, एंटी-स्लिप स्टेप्स और हैंडरेल स्पीड मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं।

मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह पहल पूर्वी रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *