रोटरी विक्रमशीला और पिंक क्लब का स्थापना दिवस समारोह संपन्न, नए सदस्यों ने ली शपथ

भागलपुर, 13 जुलाई 2025।रोटरी विक्रमशीला एवं रोटरी विक्रमशीला पिंक क्लब का स्थापना दिवस शनिवार को एक स्थानीय होटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यगण एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में डॉ. वर्षा सिन्हा और डॉ. प्रसून्न को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। दोनों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने इस पहल को क्लब की “हरित सोच और सम्मान की संस्कृति” से जोड़ते हुए सराहा।

इस अवसर पर चार नए सदस्यों ने रोटरी विक्रमशीला पिंक क्लब की सदस्यता ग्रहण की। क्लब अध्यक्ष ने उन्हें संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धताओं एवं सेवा भाव के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

समारोह के दौरान क्लब की ओर से पिछले वर्षों में किए गए सेवा कार्यों का विवरण, और आने वाले समय की नई योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक संवाद, और केक कटिंग जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।


 

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *