बक्सर में ‘ब्यूटीफुल लाइफ ऑनली ऑन डोनेटिंग ब्लड’ द्वारा रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन, वी केयर संस्था को मिला विशेष सम्मान

बक्सर | 12 जुलाई 2025:बक्सर जिला की सामाजिक संस्था ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड के तत्वावधान में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने हेतु एक रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन होटल वैष्णवी क्लार्क, बक्सर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस समारोह में रक्तदान को सामाजिक आंदोलन का रूप देने वाले कई संगठनों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वी केयर संस्था को रक्तदान अभियान में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने और जन-जागरूकता फैलाने हेतु विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान संस्था के उपाध्यक्ष श्री गोल्डन सिंह और संयुक्त सचिव श्री आयुष सिंह ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।

संस्था के अध्यक्ष अर्जित घोष ने इस अवसर पर कहा:

“यह सम्मान वी केयर संस्था के सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों और समर्पित रक्तदाताओं को समर्पित है। हमारा उद्देश्य है कि हर ज़रूरतमंद तक समय पर रक्त पहुँचाया जाए और रक्तदान को समाज में एक व्यापक जनआंदोलन के रूप में विकसित किया जाए।”

कार्यक्रम में बिहार के कई जिलों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों और युवाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर रक्तदान की आवश्यकता, सुरक्षा और सामाजिक भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।

समारोह में संस्था के संस्थापक नितेश चौबे, कुश मिश्रा, गौतम, नितेश पांडेय, रिशांत, लव, मनोज कुमार, सोहन, अभिषेक समेत अन्य सदस्यों ने सम्मान को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और इस दिशा में कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।


 

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *