जन सुराज के प्रशांत किशोर का सरकार पर हमला: बोले – मुफ्त बिजली से पहले गलत बिल और प्रीपेड मीटर की समस्या सुलझाए सरकार

समस्तीपुर। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड और बेगूसराय के खुदाबंदपुर प्रखंड में बिहार बदलाव यात्रा के तहत जनसभाओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा को चुनावी स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता मुफ्त बिजली नहीं, गलत बिलों से राहत चाहती है।”

प्रीपेड मीटर पर भी जताई आपत्ति

पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर (PK) ने कहा:

“बिहार के लोग गलत बिजली बिलों और प्रीपेड मीटर से पहले ही परेशान हैं। सरकार को सबसे पहले यह समस्या दूर करनी चाहिए। पोस्टपेड मीटर की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि बिजली कटौती जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।”

उन्होंने कहा कि सरकार जब तक बुनियादी बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं करती, तब तक मुफ्त बिजली की घोषणा सिर्फ जनता को भ्रमित करने का साधन है।

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के विकास संबंधी बयानों को आड़े हाथों लेते हुए कहा:

“बिहार की जनता ने उनके माता-पिता के 15 साल और खुद उनके तीन साल के शासन को देखा है। यह समय बिहार में जंगलराज का था, जिसे लोग अब कभी वापस नहीं देखना चाहते।”

उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोगों का अब राजनीति से मोहभंग हो चुका है और वे व्यवस्था परिवर्तन चाहते हैं, न कि पुराने नेताओं की वापसी


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *