नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 555.57 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद

भागलपुर, 10जुलाई 2025:शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गांव में बड़ी छापेमारी की।

इस कार्रवाई में कृष्णकांत उर्फ अंशु कुमार के आवास और उसकी स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR11PC-5320) से 555.57 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब विभिन्न ब्रांड की है, जिसे अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कृष्णकांत उर्फ अंशु कुमार, पिता सुरेश प्रसाद सिंह, निवासी पकड़ा, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के खिलाफ नवगछिया थाना कांड संख्या 213/25, दिनांक 07.07.2025 को धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी शराब माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर कांड पर भागलपुर में उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *