विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही: भागलपुर में 10 शिक्षकों से स्पष्टीकरण, दो का मानदेय स्थगित

भागलपुर, 9 जुलाई 2025विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही और मनमानी बरतने के आरोप में भागलपुर सदर अनुमंडल के 10 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, दो शिक्षकों का मानदेय तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित किया जाना है। इसके बावजूद संबंधित शिक्षकों द्वारा कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही थी, जिससे कार्यक्रम की प्रगति प्रभावित हो रही है।

स्पष्टीकरण मांगने वालों में शामिल हैं:

  • पवन कुमार, विशिष्ट शिक्षक, झुनझुनवाला आदर्श बालिका इंटर स्कूल, भागलपुर
  • जजमेंट कुमार, विशिष्ट शिक्षक, मध्य विद्यालय अठगामा, नारायणपुर

इनके अतिरिक्त अन्य शिक्षकों से भी पुनरीक्षण संबंधी कार्यों में लापरवाही के आरोप में जवाब तलब किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ, तो संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित कार्मिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव मजबूत हो सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    भारत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में मोकामा में फूटा युवाओं का आक्रोश, कैंडल मार्च में गूंजे न्याय के नारे

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *