
असनसोल-जयनगर, रक्सौल-देवघर और दानापुर-साहिबगंज रूट पर मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं
कोलकाता, 09 जुलाई 2025: श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें असनसोल–जयनगर, देवघर–रक्सौल और साहिबगंज–दानापुर के बीच चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा और यात्रा विकल्प मिल सके।
1. जयनगर – असनसोल श्रावणी मेला स्पेशल (05597/05598)
- 05597 जयनगर–असनसोल: हर शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को 21:00 बजे प्रस्थान | 11 जुलाई से 08 अगस्त तक कुल 13 फेरे
- 05598 असनसोल–जयनगर: हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को 13:00 बजे प्रस्थान | 12 जुलाई से 09 अगस्त तक कुल 13 फेरे
- स्टॉपेज: चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, सिमुलतला
- कोच श्रेणी: केवल सामान्य द्वितीय श्रेणी
2. रक्सौल – देवघर श्रावणी मेला स्पेशल (05545/05546)
- 05545 रक्सौल–देवघर: हर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को रात 00:30 बजे प्रस्थान | 13 जुलाई से 08 अगस्त तक कुल 12 फेरे
- 05546 देवघर–रक्सौल: उन्हीं दिनों शाम 17:50 बजे प्रस्थान
- स्टॉपेज: बांका, बरहट, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर
- कोच श्रेणी: केवल सामान्य द्वितीय श्रेणी
3. दानापुर – साहिबगंज श्रावणी मेला स्पेशल (03236/03235)
- 03236 दानापुर–साहिबगंज: हर रविवार सुबह 05:20 बजे प्रस्थान | 13 जुलाई से 10 अगस्त तक कुल 5 फेरे
- 03235 साहिबगंज–दानापुर: उन्हीं दिनों शाम 16:25 बजे प्रस्थान
- स्टॉपेज: मगरा, पीरपैंती, कहलगांव, एकचारी, घोघा, भागलपुर, अकबरनगर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर, कजरा
- कोच श्रेणी: सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास, एसी चेयर कार
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा की योजना बनाते समय इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाएं और भीड़ से बचाव के लिए पहले से टिकट बुक कर लें।


