गोपाल खेमका हत्याकांड: जमीन विवाद में दी गई थी सुपारी, शूटर उमेश यादव और बिल्डर अशोक साव समेत 5 गिरफ्तार

पटना/राज्य ब्यूरो। राजधानी के बहुचर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड में जमीन विवाद की पृष्ठभूमि सामने आई है। पुलिस ने मामले में मुख्य शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं सुपारी देकर हत्या की साजिश रचने वाला बिल्डर अशोक साव भी पकड़ा गया है। हत्या में उपयोग हुआ हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

यह जानकारी मंगलवार को डीजीपी विनय कुमार ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक और तकनीकी जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि हत्या जमीन से जुड़े विवाद के कारण हुई।


हत्या के पीछे जमीन विवाद, गवाह की भूमिका भी संदिग्ध

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोपाल खेमका और अशोक साव के बीच जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। इसके साथ ही गोपाल खेमका, अपने पुत्र गुंजन खेमका की हत्या मामले में मुख्य गवाह भी थे। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच जारी है।


मुठभेड़ में मारा गया लाइनर, कई आपराधिक मामलों में था वांछित

इस हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने वाला राजा उर्फ विकास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वह कई गंभीर अपराधों का आरोपी था।
डीजीपी ने बताया कि बिल्डर अशोक साव का नाम पूर्व में अन्य आपराधिक मामलों में भी सामने आया है, जिनकी जांच की जा रही है।


सुपारी में दिए गए थे 4 लाख, हथियार और दस्तावेज बरामद

एडीजी (मुख्यालय सह एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने बताया कि:

  • उमेश यादव को 4 लाख की सुपारी दी गई थी, जिसमें ₹50,000 अग्रिम और बाकी ₹3.5 लाख हत्या के अगले दिन भुगतान किया गया।
  • अशोक साव और उमेश यादव के घर से भारी मात्रा में कैश, हथियार, जमीन के दस्तावेज और फोन पर विवाद का ऑडियो रिकॉर्ड भी बरामद हुआ है।

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नहीं होना भी संदेहास्पद

पटना आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि घटना से जुड़े बांकीपुर क्लब में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नहीं थी, जो जांच का एक संवेदनशील पहलू है। इस दिशा में भी विस्तृत जांच की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *