
भागलपुर /सुल्तानगंज। बहुप्रतीक्षित श्रावणी मेला 2025 का भव्य उद्घाटन 11 जुलाई को दोपहर 1:45 बजे सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर होगा। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री — सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। इसकी पुष्टि मेला सेल के प्रभारी पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने की है।
कई मंत्री रहेंगे उद्घाटन में शामिल
उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम के अलावा बिहार सरकार के कई प्रमुख मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जिनमें शामिल हैं:
- संजय सरावगी – राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री
- राजू कुमार सिंह – पर्यटन मंत्री
- नीरज कुमार सिंह – पीएचईडी मंत्री
- जीबेश कुमार – नगर विकास मंत्री
- नितिन नवीन – पथ निर्माण मंत्री
- संतोष कुमार सिंह – प्रभारी मंत्री ( भागलपुर)
डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से सुल्तानगंज पहुंचेंगे और उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात बांका के लिए रवाना होंगे।
अनुप जलोटा देंगे सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति
उद्घाटन के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक अनुप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए आयोजन स्थल पर भव्य मंच तैयार कराया जा रहा है।


