भागलपुर-दुमका हाईवे पर बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 11 यात्री घायल

बौंसी (बांका), 08 जुलाई 2025भागलपुर-दुमका नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब बौंसी ब्लॉक गेट के समीप देवघर से भागलपुर जा रही एक यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए, जिनमें दो शिक्षिकाएं, एक शिक्षक, बस ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं।

घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

गंभीर रूप से घायल दो यात्री मायागंज रेफर

सूचना मिलते ही बौंसी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. रंजन कुमार ने बताया कि बस चालक शंभू सिंह (66) और प्रेम कुमार (35), ग्राम श्यामपुर निवासी, की हालत गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने बस व ट्रक जब्त किया, प्राथमिकी दर्ज

बौंसी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    नालंदा में संतोष डॉन के खिलाफ बड़ा एक्शन, STF-EOU और पुलिस की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    मोतिहारी में 2 करोड़ की अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *