भागलपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण में लापरवाही: आंगनबाड़ी सेविका रेणु देवी और प्रियंका कुमारी का मानदेय स्थगित

भागलपुर, 07 जुलाई 2025: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो आंगनबाड़ी सेविकाओं रेणु देवी और प्रियंका कुमारी का मानदेय तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, भागलपुर द्वारा की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 172 की सेविका श्रीमती रेणु देवी एवं आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 229 की सेविका श्रीमती प्रियंका कुमारी को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्र पदाधिकारी के साथ स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया गया था।

हालांकि, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सुल्तानगंज द्वारा भेजे गए पत्रांक 205 दिनांक 07.07.2025 में प्रतिवेदित किया गया कि संबंधित सेविकाओं ने बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद न तो मतदान केन्द्र पदाधिकारी को आवश्यक सहयोग दिया, न ही प्रपत्रों के संग्रह एवं पोर्टल पर अपलोड करने के कार्यों में कोई अभिरुचि दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने वरीय अधिकारियों के आदेशों की भी अवहेलना की।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की अनुशंसा

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सुल्तानगंज ने दोनों सेविकाओं के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा की है। साथ ही यह भी अनुरोध किया कि इनका मानदेय अगले आदेश तक स्थगित किया जाए।

मानदेय तत्काल प्रभाव से स्थगित

इस अनुशंसा को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, भागलपुर ने दोनों सेविकाओं का मानदेय अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। यह कार्रवाई मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे अति संवेदनशील कार्य में बरती गई लापरवाही के दृष्टिगत की गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, जरूरत पड़ते ही 30 मिनट में चलेगी स्पेशल ट्रेन

    Share Add as a preferred…

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कदाचार पर रहेगी सख्त नजर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *