श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर राजकीय थाना का उद्घाटन, कांवरियों की सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी

भागलपुर, सुल्तानगंज |विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों के तहत सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन में कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए राजकीय रेलवे थाना (जीआरपी) का उद्घाटन किया गया। इस नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन रेल एसपी रमण कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया।

सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद: रेल एसपी

मौके पर उपस्थित मीडिया से बात करते हुए रेल एसपी रमण कुमार चौधरी ने कहा,

“श्रावणी मेला के दौरान लाखों कांवरिया सुल्तानगंज पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत आज इस थाने का उद्घाटन किया गया है। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं और कांवरियों को इस बार बेहतर और सुरक्षित माहौल मिलेगा।”

अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर रेल डीएसपी मनीष यादव, स्टेशन मास्टर गिरीश कुमार, आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

यह राजकीय थाना मेला के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्री और कांवरियों की भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा बनाए रखने, और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    टेंडर घोटाले और BPSC परीक्षा पर जन सुराज का हमला, न्यायिक निगरानी में जांच की मांग; कार्रवाई में देरी पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    गयाजी, राजगीर और नालंदा को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं और बड़े निवेश की तैयारी तेज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *