भागलपुर बाल संरक्षण इकाई से कई अधिकारियों का तबादला, विदाई समारोह में दी गई शुभकामनाएं

भागलपुर, 7 जुलाई 2025: भागलपुर जिला बाल संरक्षण इकाई में प्रतिनियुक्त कई अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण विभागीय आदेश के तहत किया गया है। इस क्रम में सीपीओ सुदर्शन कुमार का तबादला नालंदा, एसीसी मुकेश कुमार को मुजफ्फरपुर, एलपीओ अभिषेक कुमार को बांका, और डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक कुमार को भी बांका भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त काउंसलर कविता कुमारी को सिवान तथा सोशल वर्कर रूपा रानी को खगड़िया स्थानांतरित किया गया है।

भावभीनी विदाई दी गई

स्थानांतरित अधिकारियों के सम्मान में बाल संरक्षण इकाई की ओर से एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी साथियों ने अपने भावनात्मक अनुभव साझा किए। समारोह में उपस्थित सहायक निदेशक विकास कुमार ने सभी कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नए कार्यस्थलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि “इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। हमें विश्वास है कि वे अपने नए स्थानों पर भी उसी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।”

इस मौके पर इकाई के अन्य सदस्य, सहयोगी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


 

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *