भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर

भागलपुर, 7 जुलाई 2025: गंगा नदी का जलस्तर भागलपुर में धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि “गंगा में जलस्तर में फिलहाल मामूली वृद्धि देखी जा रही है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।”

निचले इलाकों पर विशेष नजर

प्रशासन ने निचले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लगातार जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है। आपदा प्रबंधन से लेकर स्वास्थ्य और पेयजल आपूर्ति विभाग तक सभी इकाइयों को सतर्क कर दिया गया है।

जनता से अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें। किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य के लिए त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *