जन सुराज में शामिल हुए चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप, प्रशांत किशोर ने कहा – अब राजनीति में व्यवस्था परिवर्तन की बात असर कर रही है

पटना, 7 जुलाई 2025: बिहार की राजनीति में बदलाव की मुहिम को आज एक नई ऊर्जा मिली, जब चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने जन सुराज आंदोलन का दामन थाम लिया। पटना में आयोजित एक समारोह में चुनावी रणनीतिकार एवं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और गर्मजोशी से स्वागत किया।

जन सुराज में शामिल हुए चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप, प्रशांत किशोर ने कहा – अब राजनीति में व्यवस्था परिवर्तन की बात असर कर रही है

प्रशांत किशोर बोले – मनीष सिर्फ यूट्यूबर नहीं, बदलाव के प्रतिनिधि हैं

प्रशांत किशोर ने कहा, “मनीष कश्यप कोई परंपरागत नेता या महज़ यूट्यूबर नहीं हैं। उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद की है और बिहार के पीड़ितों के साथ खड़े रहे हैं। उनका राजनीति में आना इस बात का संकेत है कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई अब जनमानस में असर कर रही है।”

मनीष कश्यप बोले – अब सिर्फ सवाल नहीं, जवाब भी बनूंगा

जन सुराज से जुड़ने पर मनीष कश्यप ने कहा, “सिर्फ कैमरे के सामने सवाल पूछने से बदलाव नहीं आता, इसके लिए जवाब भी बनना पड़ता है। बिहार में जात-पात, संकीर्णता और लूट की राजनीति से ऊपर उठकर बदलाव की ईमानदार कोशिश करनी होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर की जाति और धर्म से परे समाज को देखने की सोच उन्हें प्रेरित करती है। उन्होंने खुद को “जनसेवा के लिए समर्पित” बताते हुए कहा कि “अब संघर्ष सोशल मीडिया से आगे जाकर जनांदोलन का रूप लेगा।”

नेतृत्व और रणनीति का संगम

इस मौके पर जन सुराज के कई प्रमुख नेता मंच पर मौजूद रहे, जिनमें:

  • वरिष्ठ अधिवक्ता वाई. बी. गिरी
  • पूर्व राजदूत मनोज भारती
  • पूर्व विधायक किशोर कुमार
  • एमएलसी अफाक़ अहमद
  • महासचिव सरवर अली
  • युवा अध्यक्ष प्रो. शांतनु

भी मंच साझा किए। सभी ने मनीष कश्यप के जन सुराज से जुड़ने को एक “जनभावनाओं के प्रतिनिधि की भागीदारी” बताया।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *