11 जुलाई को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतरण पर विशेष कार्यक्रम, जिले के 1830 स्थानों पर आयोजन

भागलपुर, 07 जुलाई 2025 — सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत नव निर्धारित दरों पर पेंशन अंतरण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन 11 जुलाई 2025 (गुरुवार) को भागलपुर जिले के जिला मुख्यालय से लेकर राजस्व ग्राम स्तर तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम पहली बार नई दर से पेंशन राशि के सीधे अंतरण को चिह्नित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

1830 स्थानों पर एकसाथ कार्यक्रम

भागलपुर जिले के 16 प्रखंडों की 238 पंचायतों के 1575 राजस्व ग्रामों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय को मिलाकर कुल 1830 स्थानों पर कार्यक्रम संपन्न होंगे।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और लाभार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

सभी छह पेंशन योजनाओं के लाभार्थी होंगे शामिल

इस विशेष आयोजन में सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं — वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, नि:शक्तजन पेंशन, वृद्धा महिला पेंशन और ट्रांसजेंडर पेंशन — के लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है

प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

प्रत्येक आयोजन स्थल पर लाभार्थियों को आमंत्रित कर उन्हें नव संशोधित दरों के अनुसार राशि अंतरण की जानकारी दी जाएगी और वास्तविक राशि उनके खातों में भेजे जाने की पुष्टि की जाएगी। प्रशासन द्वारा सभी ग्राम पंचायतों को कार्यक्रम की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *