BJP छोड़ जन सुराज में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप: पटना में प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता, चनपटिया से लड़ सकते हैं चुनाव

पटना, 7 जुलाई 2025यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कश्यप ने सोमवार को औपचारिक रूप से जन सुराज में शामिल हो गए। राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित “डिजिटल योद्धा समागम” कार्यक्रम में प्रशांत किशोर और जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह की उपस्थिति में उन्हें सदस्यता दिलाई गई।

20250707 140850

सोशल मीडिया पर दी जानकारी, जन सुराज में नई भूमिका की घोषणा

पार्टी में शामिल होने से पहले मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर और उदय सिंह के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा:

“बुझी हुई आश जलाएंगे हम, घर-घर रोशनी पहुंचाएंगे हम, पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।”

उनके इस बयान को पार्टी में सक्रिय भूमिका और आगामी चुनावी रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, मनीष कश्यप को जन सुराज से चनपटिया विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। इस सिलसिले में पश्चिम चंपारण के बेतिया और मोतिहारी से करीब 500 समर्थक सोमवार को पटना पहुंचे, जिन्होंने उनके समर्थन में शक्ति प्रदर्शन भी किया।

डेढ़ महीने पहले छोड़ी थी बीजेपी

मनीष कश्यप ने 7 जून 2025 को फेसबुक लाइव के जरिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा दिया था। इससे पहले वे 25 अप्रैल 2024 को बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन एक साल से भी कम समय में उन्होंने पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया।


जन सुराज में मनीष कश्यप की एंट्री को बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है, खासकर युवाओं और डिजिटल माध्यम से जुड़े समर्थकों के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए।


 

Related Posts

Nawada: नवादा में ‘खुलेआम’ छलके जाम! शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल; पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद पर ‘लेडी तस्कर’ फरार

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *