सुपौल: ट्रक की टक्कर से पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष की मौत, चालक फरार

कोसी महासेतु पर हुआ दर्दनाक हादसा, भाजपा नेता सुरेश राय की गई जान

किशनपुर (सुपौल) | रविवार सुबह सुपौल जिले के कोसी महासेतु पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश राय (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9 बजे की है।

सुरेश राय, जो निर्मली नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 के निवासी थे, अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चालक ट्रक लेकर मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है। किशनपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे में भोजपुर का लाल दानिश आलम शहीद, इकलौते बेटे की शहादत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    Share Add as a preferred…

    दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर सस्पेंस खत्म! उपेंद्र कुशवाहा बोले- पूरा कार्यकाल करेंगे, पद पर कोई खतरा नहीं

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *