बिहार के नौ जिलों में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा, कई घायल; कटिहार में इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद

कटिहार, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में पथराव और झड़प; प्रशासन ने कहा स्थिति नियंत्रण में

पटना | रविवार को मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बिहार के नौ जिलों में हिंसक घटनाएं हुईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। कटिहार, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, अररिया, भागलपुर, जमुई और अन्य जिलों से तनावपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं। कटिहार के नया टोला में उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव के बाद प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं पर रोक लगा दी है।


कटिहार में पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 35 अंतर्गत नया टोला में ताजिया जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। यह घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे हुई। पथराव में एसडीपीओ सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, वहीं सड़क किनारे खड़ी कई बाइक और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ घरों के शीशे भी टूट गए

स्थिति बिगड़ने से पहले ही डीएम और एसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन इंटरनेट और सोशल मीडिया पर रोक लागू है ताकि अफवाहें न फैलें।


सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर में भी झड़पें

  • सीतामढ़ी के चोरौत, सुरसंड और परिहार में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं।
  • दरभंगा के खिरमा गांव (केवटी) में एक ही समुदाय के दो गुटों में टकराव हो गया।
  • मुजफ्फरपुर के कांटी में डीजे बजाने को लेकर विवाद के बाद नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
  • औराई में भी दो पक्षों में टकराव के दौरान दो युवक जख्मी हुए।

अन्य जिलों में भी हिंसा की घटनाएं

  • मधेपुरा के चौसा,
  • अररिया के फारबिसगंज (पटेल चौक),
  • भागलपुर के गोराडीह और नारायणपुर,
  • तथा जमुई के अलीगंज में भी ताजिया जुलूस के दौरान झड़पें और पथराव की घटनाएं हुईं।
    इन सभी जगहों पर कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्रशासन ने कहा – स्थिति नियंत्रण में

प्रशासनिक अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी स्थानों पर स्थिति अब सामान्य है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एफएसएल टीम, सीसीटीवी विश्लेषण और गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


 

  • Related Posts

    भोजपुर में ‘खूनी’ हुआ क्रिकेट का मैदान! झोपड़ी में सो रहे युवक की कनपटी में मारी गोली; 22 साल के चंद्रशेखर की हत्या से दहला गांव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना सिटी में अपराधियों ने ईंट-भट्ठे के बुजुर्ग मुंशी की बेरहमी से हत्या; चेहरे को ईंटों से कूचा, इलाके में दहशत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *