भागलपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर सुल्तानगंज में बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ डीएम की बैठक

भागलपुर, 6 जुलाई 2025 | विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 की प्रगति की समीक्षा और गति लाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने रविवार को प्रखंड कार्यालय सुल्तानगंज में बैठक की। बैठक में उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में उपस्थित अधिकारी:
इस मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह डीसीएलआर भागलपुर सदर सुश्री अपेक्षा मोदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी सुल्तानगंज सहित संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची में सुधार, नए मतदाताओं का नामांकन एवं मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने पर बल दिया।


 

ये भी पढ़े..

लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

Share Add as a preferred…

18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *