दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन दर्जन घायल

दरभंगा, 6 जुलाई – दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड अंतर्गत ककोढ़ा गांव में मुहर्रम के चौकी मिलान जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल एक झंडा का बांस हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब तीन दर्जन लोग झुलस गए।

मृतक की पहचान मोहम्मद मिराज के रूप में हुई है। सभी घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन गांवों के लोग ताजिया मिलान के लिए जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में झंडा का ऊंचा बांस आ गया। करंट फैलते ही अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, खासकर इतने संवेदनशील अवसर पर विद्युत सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने को लेकर गुस्सा जताया गया।

प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग तेज हो गई है, वहीं मृतक के परिजनों ने मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण संपन्न, 25 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हुई परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल पहुंचा प्रिंस यादव का शव, मचा कोहराम; रो-रोकर बेहाल हुए परिजन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *