फ्लाइट छूटने पर रिफंड पाने के लिए यूट्यूबर ने खुद को मृत घोषित कर दिया

लंदन, एजेंसी।ब्रिटेन के एक चर्चित यूट्यूबर मैक्सिमिलियन आर्थर फोश ने फ्लाइट से चूकने के बाद रिफंड पाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने सभी को चौंका दिया। टिकट की राशि वापस पाने के लिए उन्होंने खुद को ही मृत घोषित कर दिया।

एयरलाइन की रिफंड नीति का लिया फायदा

दरअसल, एयरलाइन की नीति के अनुसार यदि यात्री की मृत्यु हो जाए या परिवार में किसी की मौत हो जाए, तो टिकट की राशि वापस की जा सकती है। मैक्सिमिलियन ने इसी नीति का सहारा लेते हुए फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार करवाया और उसे एयरलाइन को भेज दिया।

नकली दस्तावेज से मांगा रिफंड

उन्होंने फ्लाइट में न जा पाने के बाद अपने नाम का नकली डेथ सर्टिफिकेट तैयार करवा कर एयरलाइन को भेजा और रिफंड की मांग की। इस घटना का वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने पूरी योजना को विस्तार से बताया है।

ऑनलाइन हुआ वायरल

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मैक्सिमिलियन की जमकर आलोचना हो रही है। कई लोगों ने इसे अनैतिक और गैरकानूनी करार दिया है, जबकि कुछ ने इसे व्यंग्यात्मक स्टंट बताया है।

कानूनी कार्रवाई संभव

विशेषज्ञों का मानना है कि फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना और उसका उपयोग करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। यदि संबंधित एयरलाइन या प्राधिकरण इसकी शिकायत करता है, तो मैक्सिमिलियन फोश पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।


 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *