पीरपैंती: करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

भागलपुर, 3 जुलाई: पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर मोहनपुर गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय विपिन कुमार, पिता रघुनाथ मंडल के रूप में की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, विपिन अपने बासा स्थित तिवारी जोला में बिजली का तार समेट रहे थे। इसी दौरान अचानक 11000 वोल्ट के हाई वोल्टेज तार में शॉर्ट सर्किट हो गया और विपिन उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार वालों ने बताया कि विपिन तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। हादसे के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासनिक स्तर पर अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने हादसे को लेकर बिजली विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *