कहलगांव: दियारा क्षेत्र में पूजा से लौट रही नाबालिग के साथ आपराधिक वारदात, तीन युवक हिरासत में

पुलिस कर रही जांच, एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि की

भागलपुर, 03 जुलाई 2025:कहलगांव प्रखंड के एक गांव में पूजा से लौट रही नाबालिग के साथ दियारा क्षेत्र में आपराधिक वारदात की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम गांव की तीन किशोरियाँ एक स्थानीय पूजा कार्यक्रम में शामिल होने दियारा गई थीं। लौटते समय अंधेरा हो जाने के कारण कुछ युवक एक लड़की को अलग दिशा में ले गए, जहां कथित तौर पर उसके साथ आपराधिक कृत्य हुआ।

घटना के बाद लड़की अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद साथ गई दो अन्य लड़कियों ने शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, परंतु वे फरार हो गए। घटना में चार युवकों के शामिल होने की बात कही जा रही है

परिजन ने पीड़िता को इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल पहुंचाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब तक की कार्रवाई में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कहलगांव थानाध्यक्ष और एसडीपीओ कल्याण आनंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता एवं गवाहों के बयान के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने ग्रामीणों से संयम बरतने और सहयोग करने की अपील की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *