नालंदा: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दरोगा श्याम नंदन दास की मौत, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा। खिजरसराय थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार सुबह लगभग चार बजे केनी पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दरोगा श्याम नंदन दास (उम्र 53 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वे वर्तमान में नालंदा जिले के बेन थाना में पदस्थापित थे।

जानकारी के अनुसार, श्याम नंदन दास जहानाबाद जिले के धरनई गांव के निवासी थे। वे सोमवार तड़के ड्यूटी के लिए अपने घर से निकले थे। इसी दौरान खिजरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत केनी पुल के पास उन्हें किसी तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया और वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही खिजरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा। जैसे ही यह खबर मृतक दरोगा के परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन लगातार रो-रो कर बेहाल हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किसी निजी वाहन से हुई या किसी भारी वाहन से। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। शहीद दरोगा को श्रद्धांजलि देते हुए क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों ने दुख जताया है और परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *