रेल किराया युक्तिकरण: 1 जुलाई से साधारण श्रेणी में अधिकतम ₹15 की मामूली वृद्धि

  •  उपनगरीय टिकटों पर कोई बदलाव नहीं, एसी श्रेणियों में ₹0.02 प्रति किमी की बढ़ोतरी
  •  रेलवे का उद्देश्य सेवाओं की वित्तीय स्थिरता और किराया संरचना का सरलीकरण

नई दिल्ली, 30 जून।भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से यात्री किराया संरचना को तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया है। इस संशोधन का उद्देश्य रेल सेवाओं को वित्तीय रूप से टिकाऊ बनाना और किराया प्रणाली को सरल बनाना है। यह संशोधित किराया भारतीय रेलवे सम्मेलन संघ (आईआरसीए) द्वारा जारी तालिका के आधार पर लागू होगा।

साधारण (गैर-एसी) श्रेणी में संशोधन:

दूरी (किमी में)द्वितीय श्रेणी किराया वृद्धि
0 – 500कोई वृद्धि नहीं
501 – 1500₹5
1501 – 2500₹10
2501 – 3000₹15
  • स्लीपर क्लास और प्रथम श्रेणी (गैर-एसी) में 0.5 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है।
  • मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए गैर-एसी श्रेणियों में 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी होगी।

एसी श्रेणियों में बदलाव (मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में):

श्रेणीप्रति किमी वृद्धि
एसी चेयर कार₹0.02
एसी 3-टियर / 3-इकोनॉमी₹0.02
एसी 2-टियर₹0.02
एसी फर्स्ट / एग्जीक्यूटिव / अनुभूति₹0.02

किन ट्रेनों पर लागू होगा नया किराया:

नया किराया ढांचा इन प्रमुख व विशेष ट्रेनों पर भी लागू होगा:
राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच, अनुभूति कोच, तथा सामान्य गैर-उपनगरीय सेवाएं।

सहायक शुल्क यथावत रहेंगे:

  • आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार, जीएसटी और अन्य शुल्कों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
  • किराया राउंडिंग के मौजूदा नियम यथावत रहेंगे।

कार्यान्वयन:

  • यह संशोधित किराया 01 जुलाई 2025 से बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा।
  • इस तिथि से पहले जारी टिकट, पुराने किरायों पर ही वैध रहेंगे।
  • पीआरएस, यूटीएस और मैनुअल टिकटिंग सिस्टम को अद्यतन किया जा रहा है।
  • सभी जोनल रेलवे को स्टेशनों पर नई किराया तालिका प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संशोधित यात्री किराया तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें


 

  • ये भी पढ़े..

    रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा: अब ड्यूटी चेक पास पूरी तरह डिजिटल, 15 जुलाई से पूरे देश में नई व्यवस्था लागू

    Share Add as a preferred…

    पटना पुलिस को बड़ी सफलता: पाटलिपुत्र थाना का टॉप-10 वांछित अपराधी अमन कुमार उर्फ सागर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *