राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई के प्राचार्य को इंडोनेशिया के ब्राविजया विश्वविद्यालय में अतिथि व्याख्यान का आमंत्रण

पटना/जमुई, 30 जून 2025।बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीनस्थ राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार को इंडोनेशिया के मलंग स्थित प्रतिष्ठित ब्राविजया विश्वविद्यालय द्वारा अतिथि व्याख्यान एवं कार्यशाला आयोजित करने हेतु आमंत्रित किया गया है।

ब्राविजया विश्वविद्यालय: इंडोनेशिया का अग्रणी शैक्षणिक संस्थान

ब्राविजया विश्वविद्यालय इंडोनेशिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल है, जहां व्यवसायिक, स्नातक, परास्नातक, डॉक्टरेट और पेशेवर कार्यक्रमों में 60,000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

  • QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 के अनुसार इसे एशिया में 208वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग 2024 में यह इंडोनेशिया में 12वें स्थान पर है।

वैश्विक स्तर के वैज्ञानिक और बिहार की शैक्षणिक उपलब्धि

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय एवं एल्सेवियर की रिपोर्ट के अनुसार प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हैं।
ब्राविजया विश्वविद्यालय में अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग संकाय के डीन, वरिष्ठ प्रोफेसरों एवं शोध छात्रों के साथ संभावित शोध सहयोग के विषय पर गहन संवाद किया।

शोध और सहयोग के नए द्वार

इस शैक्षणिक दौरे में होने वाले समस्त खर्चों का वित्तपोषण ब्राविजया विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।
इस सहभागिता से राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई और ब्राविजया विश्वविद्यालय के बीच शोध, छात्र-विनिमय और शैक्षणिक सहयोग के नए अवसर खुलने की संभावनाएं प्रबल हुई हैं।

छात्र-हित में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी

इस पहल से न केवल दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक exposure मिलेगा, बल्कि बिहार की उच्च तकनीकी शिक्षा प्रणाली को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल सकती है।


 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *