पटना में मनाया गया 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, प्रो. महालनोबिस को दी गई श्रद्धांजलि

पटना | 30 जून 2025:भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्रीय कार्यालय, पटना) द्वारा कर्पूरी सदन परिसर में 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस समारोह आयोजित किया गया। यह दिन भारत के महान सांख्यिकीविद् प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष 29 जून को मनाया जाता है, जिससे युवाओं में सांख्यिकी की सामाजिक-आर्थिक उपयोगिता को लेकर जागरूकता लाई जा सके।

इस वर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की थीम थी – “राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 75 वर्ष”।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं प्रो. महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
उद्घाटन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, पटना के उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री रोशन लाल साहू द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,

“सांख्यिकी केवल आंकड़ों का अध्ययन नहीं, बल्कि सुशासन और नीति निर्माण की मजबूत नींव है। युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए।”

विशेष वक्ताओं का विचारपूर्ण संवाद

इस अवसर पर श्री महेश प्रसाद एवं श्रीमती रश्मि (उपनिदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय) सहित कई शिक्षाविदों ने भी विचार रखे:

  • डॉ. नम्रता, सहायक प्राध्यापक, मगध महिला कॉलेज
  • डॉ. प्रमीत कुमार विनीत, साइंस कॉलेज, पटना
  • विशाल विजय, बी.डी. कॉलेज, पटना
  • डॉ. शांतनु साहू, अर्थशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय

इन्होंने सांख्यिकी के मूल सिद्धांतों और राष्ट्रीय विकास में इसके योगदान पर प्रकाश डाला।

विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी

पटना के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से सांख्यिकी विषय के लगभग 30 छात्र/छात्राओं ने और 50 से अधिक कार्यालयकर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

स्वागत भाषण श्री ए.के. पाठक एवं श्रीमती प्रियंका कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि मंच संचालन उन्होंने संयुक्त रूप से किया।

धन्यवाद ज्ञापन व.सां.अधिकारी श्री सुधीर कुमार झा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री देवेंद्र कुमार, श्री रश्मि रंजन, श्री धीरेन्द्र नाथ प्रसाद, श्री कमलेश गुप्ता, श्रीमती मंजूषा कुमारी, श्री गुरुराज सिंह, सुश्री विनिता कुमारी, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री आलोक कुमार पांडेय, श्री अमित कुमार एवं श्री रवि कुमार ने भी सक्रिय सहयोग दिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *