भागलपुर : दोगच्छी मोड़ के पास स्कॉर्पियो पलटी, सात युवक घायल; मोबाइल लूट में एक बदमाश पकड़ा, पुलिसकर्मी पर हमला कर फरार

भागलपुर, 27 जून 2025:गुरुवार शाम दोगच्छी मोड़ के आगे भुआलपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एनएच किनारे पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान क्षेत्र के एक कुख्यात बदमाश के बेटे ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर घायलों में से चार युवकों के मोबाइल फोन छीन लिए और एक घायल युवक को जबरन ले जाने की कोशिश करने लगा। इसी बीच नाथनगर पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने बदमाशों को खदेड़ना शुरू किया, जिसमें एक आरोपी रत्ना को पकड़ लिया गया। उसके पास से चार लूटे गए मोबाइल बरामद किए गए। हालांकि, रत्ना के दो अन्य साथी मौके से भागने में सफल हो गए। हिरासत में लिए गए रत्ना ने अचानक पुलिसकर्मी हवलदार बैजनाथ सिंह की अंगुली काट ली और पुलिस की गिरफ्त से निकलकर फरार हो गया।

नाथनगर थाना प्रभारी शकील अंसारी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *