सुगौली में वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू, पहले दिन सांसद संजय जायसवाल ने किया यात्रा

मोतिहारी (बिहार): मोतिहारी जिले के सुगौली स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की शुरुआत हो गई है। पहले दिन ट्रेन से बेतिया के सांसद और लोकसभा के भाजपा सचेतक डॉ. संजय जायसवाल सुगौली स्टेशन पर उतरे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने फूल माला और अंग वस्त्र से उनका अभिनंदन किया।

स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल

सुगौली स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। वर्षों से इस रूट पर तेज गति की ट्रेन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। लोगों ने सांसद डॉ. संजय जायसवाल का धन्यवाद किया और इसे पश्चिमी चंपारण के लिए एक बड़ी सौगात बताया।

“यह चंपारण के लिए ऐतिहासिक दिन है” – सांसद संजय जायसवाल

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

“यह चंपारण के लिए ऐतिहासिक दिन है। लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि इस रूट पर सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाए। मैं इसके लिए लगातार प्रयासरत था और अंततः केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हमारी बात को स्वीकार कर इसे मंजूरी दी। यह पूरे सुगौली और पश्चिमी चंपारण क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।”

उन्होंने आगे कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्र के लोगों को न केवल तेज और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बल मिलेगा।

सुगौली स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण

सांसद ने वंदे भारत एक्सप्रेस से उतरने के बाद सुगौली स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

क्षेत्रीय विकास की नई दिशा

वंदे भारत एक्सप्रेस का सुगौली स्टेशन पर ठहराव केवल यातायात सुविधा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल आवागमन में सहूलियत होगी, बल्कि आसपास के गांवों, कस्बों और व्यवसायों को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

  • ये भी पढ़े..

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    IIIT भागलपुर में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन पर छह दिवसीय FDP का शुभारंभ, विशेषज्ञों ने इंडस्ट्री 4.0 पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *