फरार आरोपियों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, एक आरोपी के पिता ने किया सरेंडर

भागलपुर | 19 जून 2025:पीरपैंती थाना क्षेत्र के मोहनपुर गोविंदपुर गांव में हुए मनोज मंडल हत्याकांड के फरार आरोपियों के खिलाफ कानून ने सख्त रुख अपनाया है। माननीय न्यायालय भागलपुर के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।

मुख्य आरोपी सोनू यादव के घर जब पुलिस टीम पहुंची तो स्थिति अचानक बदल गई। सोनू के पिता अंबिका यादव ने पुलिस को देखकर स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं अन्य फरार आरोपियों – पैरू यादव, चिंचो यादव और दिलीप सिंह – के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।

6 महीने पुराना है मामला

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि करीब छह महीने पहले मनोज मंडल का शव बांस बिट्टे में फंदे से लटका हुआ मिला था। जांच के बाद इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से कई अब तक फरार चल रहे हैं।

डीएसपी डॉ. गुप्ता ने चेतावनी दी कि “कानून से बच पाना अब संभव नहीं है। जो भी आरोपी फरार हैं, वे जल्द आत्मसमर्पण करें, यही उनके लिए बेहतर होगा।”

पुलिस की सक्रियता से गांव में हलचल

कुर्की-जब्ती की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ किसी भी स्तर पर सख्त कदम उठाने को तैयार है।


यह मामला प्रशासन की सक्रियता और कानून व्यवस्था की प्राथमिकता को दर्शाता है। यदि समय रहते सभी आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो आगे की कार्रवाई और कठोर हो सकती है।


 

  • Related Posts

    भोजपुर में ‘खूनी’ हुआ क्रिकेट का मैदान! झोपड़ी में सो रहे युवक की कनपटी में मारी गोली; 22 साल के चंद्रशेखर की हत्या से दहला गांव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना सिटी में अपराधियों ने ईंट-भट्ठे के बुजुर्ग मुंशी की बेरहमी से हत्या; चेहरे को ईंटों से कूचा, इलाके में दहशत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *