मधेपुरा: घरेलू विवाद में युवक की दबिया से हत्या, पत्नी सविता देवी हिरासत में

मधेपुरा (भर्राही)। भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो पंचायत अंतर्गत बूढ़ी गांव वार्ड-7 में मंगलवार रात एक युवक रंजीत राम (24) की दबिया से काटकर हत्या कर दी गई। युवक की कनपटी पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप रंजीत की पत्नी सविता देवी पर लगाया है, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया है। सविता देवी का मायका सुपौल जिले में है।

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह?

मृतक की मां किरण देवी ने बताया कि वह मंगलवार को खेत में काम करने गई थीं। शाम को लौटने पर उन्हें पता चला कि रंजीत और उसकी पत्नी सविता के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हुई थी। इसके कुछ ही देर बाद रंजीत की हत्या की जानकारी मिली।

पुलिस जांच जारी, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

भर्राही थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक की दायीं कनपटी से नीचे दबिया से गंभीर वार किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और आरोपित पत्नी से पूछताछ की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया में मिड-डे मील खाने के बाद 25 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, खराब चावल और कीड़े लगे सोयाबीन का आरोप; जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    1 जुलाई को बिहार विधान परिषद में नए दौर की शुरुआत, पवन सिंह और निशांत कुमार समेत 10 नवनिर्वाचित MLC लेंगे शपथ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *