CM का बचाव, लालू-तेजस्वी पर तीखा हमला: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बयान फिर चर्चा में

पूर्णिया (बिहार):

अपने बेबाक और तीखे बयानों के लिए चर्चित पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। एक तरफ उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खुलकर बचाव किया, तो दूसरी ओर राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कांग्रेस को भी सलाह दे डाली कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़े।

🗣️ 

“CM बीमार क्या हुए, सब बैकडोर से घुसने लगे”: पप्पू यादव का तंज

राज्य में आयोगों में कथित रिश्तेदारों की नियुक्तियों को लेकर उठे सवालों पर पप्पू यादव ने कहा:

“जिसे जब मौका मिला, सबने फायदा उठाया है। आज जो लोग परिवारवाद की बात करते हैं, उन्होंने खुद क्या किया? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अस्वस्थ हुए, तो कई लोग बैकडोर से घुसकर अपना फायदा उठाने लगे।”

पप्पू यादव ने कहा कि राजद आज IAS दीपक कुमार पर सवाल उठा रहा है, लेकिन प्रत्यय अमृत और आनंद किशोर का नाम क्यों नहीं लिया जाता, जब ये पहले उनके साथ काम कर चुके हैं?

🎯 

राजद पर करारा प्रहार – “सब मलाई खुद खाएं, दूसरों को दें दाल-भात”

राजद में कथित परिवारवाद और अति पिछड़ों के मुद्दे पर पप्पू यादव ने मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसते हुए कहा:

“अगर अति पिछड़ों को इतना ही सम्मान देते हैं, तो ऐलान करें कि मंगनी लाल मंडल ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हम तो खुद यही चाहते हैं।”

उन्होंने राजद पर आरोप लगाया कि पार्टी में मलाई खुद खाई जाती है और दूसरों को सिर्फ दाल-भात मिलता है।

🔥 

अंबेडकर अपमान के आरोप पर पलटवार – “सबसे ज्यादा अपमान इन्हीं लोगों ने किया”

राजद कार्यालय में अंबेडकर की तस्वीर को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर पप्पू यादव ने कहा:

“अगर कोई कार्यकर्ता तस्वीर रख दे, तो वो अपमान हो गया? सबसे ज्यादा अपमान तो उन्हीं लोगों ने किया है जिन्होंने गांधी के हत्यारे को भगवान बना लिया और राजस्थान में दलित के मंदिर में जाने के बाद मंदिर धोया।”

उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसद के बयान पर हुई हिंसा की भी निंदा की और कहा कि इतिहास की बात कहने पर किसी का घर जला देना, लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

🗳️ 

बिहार चुनाव पर बयान – “कांग्रेस लड़े 100 सीटों पर”

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पप्पू यादव ने कांग्रेस को भी सलाह दे डाली। उन्होंने कहा:

“मैं कांग्रेस का प्रवक्ता नहीं, एक साधारण कार्यकर्ता हूं, लेकिन मेरी व्यक्तिगत राय है कि कांग्रेस को बिहार में कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।”

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *