मिरहट्टी गांव में किसान के साथ बोरिंग के नाम पर ₹2.10 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

भागलपुर, 18 जून 2025 – सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गांव में एक किसान के साथ बोरिंग कार्य के नाम पर ₹2.10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान रामोतार यादव ने इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

किसान का आरोप है कि दीपक कुमार (निवासी – कलाली गली, सुल्तानगंज) और बंगाली मंडल (निवासी – बड़बिल्ला) नामक बोरिंग मिस्त्रियों ने उनसे दो बोरिंग कुओं के निर्माण के लिए ₹2,10,000 लिए थे। आरोप है कि दोनों में से केवल एक बोरिंग अधूरा करके छोड़ दिया गया, जिसमें समरसेबुल पंप तक नहीं लगाया गया।

वहीं, दूसरी बोरिंग के लिए भी ₹50,000 लेने के बावजूद कोई कार्य शुरू नहीं किया गया। किसान का कहना है कि एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब आरोपी बार-बार बहाने बनाकर बोरिंग करने से इनकार कर रहे हैं

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुल्तानगंज थाना प्रभारी ने बताया कि दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों पर ठगी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कृषि कार्यों में बोरिंग जैसी सुविधाएं किसान के लिए अत्यंत आवश्यक होती हैं। ऐसे में इस तरह की ठगी न केवल आर्थिक नुकसान है, बल्कि किसानों की आजीविका पर भी सीधा प्रहार है। पीड़ित किसान ने मामले में शीघ्र न्याय की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, पारिवारिक तनाव और मानसिक स्थिति बनी मौत की वजह

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *