भागलपुर के डॉक्टर अजय का अनोखा अभियान, गाने और वीडियो से बढ़ा रहे सड़क सुरक्षा चेतना

हेलमेट जागरूकता के लिए जीवन जागृति सोसाइटी की अनोखी पहल, डॉक्टर अजय ने लिखा गाना

भागलपुर, 18 जून 2025 – सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीवन जागृति सोसाइटी ने एक नई और रचनात्मक पहल की है। सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने खुद एक गाना लिखकर युवाओं को हेलमेट पहनने का संदेश देने का प्रयास किया है।

डॉ. अजय का कहना है कि वे पहले भी कई मंचों और अभियानों के जरिए हेलमेट पहनने की अपील करते रहे हैं, लेकिन युवाओं में अपेक्षित बदलाव नहीं आ रहा था। ऐसे में उन्होंने सोचा कि संगीत और वीडियो के जरिए संदेश दिया जाए, जिससे यह युवा वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

इस गाने को तकनीकी रूप से दीपक ने तैयार किया है, जबकि वीडियो में ओम और शिवम ने शानदार डांस परफॉर्म किया है। फोटोग्राफी रजनीश द्वारा की गई है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है ताकि लोगों को रचनात्मक तरीके से हेलमेट पहनने के प्रति प्रेरित किया जा सके।

डॉ. अजय ने बताया, “जब यूट्यूब पर ऐसा कोई प्रभावी गाना नहीं मिला, तो हमने खुद इसे लिखने और तैयार करने का निर्णय लिया। हमें भरोसा है कि यह पहल लोगों को जागरूक करने में सफल होगी और खासकर युवाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर बनाएगी।”

सड़क सुरक्षा और जन-जागरूकता की दिशा में जीवन जागृति सोसाइटी की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है। उम्मीद की जा रही है कि यह गाना और वीडियो समाज में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने में मदद करेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *