पत्नी से संबंध के शक में व्यक्ति पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया (भागलपुर), 18 जून 2025 – नवगछिया थाना क्षेत्र के विशु बाबा स्थान के पास एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति की पहचान राजा झा के रूप में हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, राजा झा पर उस समय हमला हुआ जब वह ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। हमले के पीछे पारिवारिक विवाद और निजी संबंधों को लेकर तनाव बताया जा रहा है। इस मामले में नवगछिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी केशव सिंह उर्फ राजा को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

नवगछिया एसपी प्रेरणा कोरी ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने राजा झा के भाई सुजीत कुमार झा के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका घायल व्यक्ति की पत्नी से संबंध था, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि वे पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि सभी पक्षों की भूमिका स्पष्ट हो सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन वापस लिया, राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर

    Share Add as a preferred…

    रामांशु सर और CA कुणाल किशोर जन सुराज में शामिल, 13 जुलाई को PK का नामांकन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *