नाथनगर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशा, हथियार और नकदी बरामद — तीन तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर | नाथनगर थाना क्षेत्र में मधुसूदनपुर पुलिस ने नशे और अवैध हथियार के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मनसर गांव में की गई छापेमारी में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हथियार, नकदी और वाहन बरामद किए गए हैं।

क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने मौके से

  • 234 ग्राम ब्राउन शुगर
  • दो देसी कट्टा
  • छह जिंदा कारतूस
  • ₹4 लाख 20 हजार नकद
  • तीन मोटरसाइकिल जब्त की है।

तीन तस्कर दबोचे गए

पुलिस ने इस मामले में मिथिलेश यादव, विशाल कुमार और हिटलर नामक तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी मिथिलेश यादव अपने बेटे के साथ मिलकर लंबे समय से ब्राउन शुगर और हथियारों की तस्करी कर रहा था।

अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने की आशंका

प्राथमिक जांच में इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की परतें खंगालने में जुट गई है।

क्षेत्र में नशा कारोबार पर बड़ी चोट

नाथनगर पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में नशा और अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है और आगे भी ऐसे अभियान चलाने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और गिरोह के नेटवर्क को उजागर करने का भरोसा दिया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *