भागलपुर : गोराडीह में दो पक्षों में मारपीट और पथराव, गांव में देर रात तक तनाव

भागलपुर/गोराडीह, 16 जून।गोराडीह थाना क्षेत्र के भड़ोखर गांव में रविवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोराडीह थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाईपास और जगदीशपुर थाना पुलिस को भी बुलाया गया। देर रात विधि-व्यवस्था डीएसपी ने पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की और मामला शांत कराया।

क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार, सन्हौली गांव के एक बाइक सवार युवक का आरोप था कि फाजिलपुर गांव के कुछ लोगों ने उस पर हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि बाइक सवार तेज गति से बाइक चला रहा था, जिस पर टोका गया। इसी बात पर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों गांवों के कई लोग मौके पर जुट गए और पथराव करने लगे।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

पथराव की घटना के बाद गोराडीह, बाईपास और जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। देर रात डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में दोनों पक्षों के बीच शांति समिति की बैठक कराई गई, जिसमें आपसी सहमति से मामले को शांत कराया गया।

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि फिलहाल गांव में शांति है और पुलिस निगरानी कर रही है।


  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *