मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 का करें उपयोग

भागलपुर, 16 जून।भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाताओं की सुविधा के लिए टोल-फ्री राष्ट्रीय वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 शुरू किया है। इस नंबर पर कॉल करके नागरिक अपने मतदाता सूची में नाम की स्थिति, EPIC नंबर की जानकारी और मतदान केंद्र का पता जैसी अहम जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

यह सेवा सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध है।

कॉल करने से पहले रखें ये जानकारी तैयार

1950 पर कॉल करने से पहले अपना:

  • EPIC नंबर (मतदाता पहचान पत्र संख्या)
    या
  • पूरा नाम, पता और जन्म तिथि
    तैयार रखना अनिवार्य है।

इन सुविधाओं का ले सकते हैं लाभ

1950 पर कॉल कर मतदाता निम्न जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं:

  • मतदाता सूची में नाम दर्ज है या नहीं
  • EPIC नंबर की जानकारी (यदि कार्ड खो गया हो)
  • Form 6, 7, 8 की अद्यतन स्थिति (आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं)
  • अपने मतदान केंद्र का पता और विवरण
  • अपने क्षेत्रीय BLO और ERO की जानकारी
  • ऑनलाइन मतदाता आवेदन या अन्य चुनाव संबंधित जानकारी में मदद

भारत निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मतदाता विवरण की समय-समय पर जांच करते रहें और आवश्यकता होने पर हेल्पलाइन नंबर 1950 का उपयोग करें।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘नशे’ ने बिगाड़ा वरमाला का खेल! दूल्हे की अजीब हरकतों पर बिफरी दुल्हन, बाराती बने बंधक; जानें 5 लाख के जुर्माने से ‘फेरों’ तक की पूरी कहानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    चंपारण में भ्रष्टाचार पर ‘निगरानी’ का प्रहार! ₹30,000 घूस लेते धरे गए डेयरी फील्ड ऑफिसर; ‘समग्र विकास योजना’ में मांग रहे थे ‘कट मनी’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *