कैमूर में बड़ी वारदात: बाइक सवार अपराधियों ने महिला पुलिसकर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

कुदरा, कैमूर | 15 जून 2025:

बिहार के कैमूर जिले के कुदरा में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बजरंग पैलेस अंडरपास के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला पुलिसकर्मी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पति के साथ स्टेशन जा रही थी महिला पुलिसकर्मी, पीछे से मारी गई गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिला पुलिसकर्मी का नाम सरिता कुमारी है, जो करमचट थाना क्षेत्र के भितरी बांध की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह कुदरा में एक किराए के मकान में रह रही थीं।

रविवार की सुबह करीब 4:30 बजे, सरिता कुमारी अपने पति के साथ कुदरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रही थीं। इसी दौरान बुलेट सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पीछे से उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

भभुआ अस्पताल से बनारस किया गया रेफर, गोली पीठ में फंसी – डॉक्टर

घायल महिला पुलिसकर्मी को पहले सीएचसी कुदरा में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया। वहां मौजूद डॉ. साहिल राज ने बताया:

“महिला पुलिसकर्मी की पीठ में गोली लगी है, जो अब भी शरीर के अंदर फंसी हुई है। हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें बनारस रेफर किया गया है।”

पुलिस कर रही है जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

इस गंभीर घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। अब तक गोली मारने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव: ‘न्यायिक जांच में सच सामने आएगा, दोषी नहीं बचेंगे’

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *