श्रावणी मेला को लेकर एसएसपी हृदयकांत ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक

भागलपुर/सुल्तानगंज।आगामी श्रावणी मेला 2025 को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में भागलपुर एसएसपी हृदयकांत की अध्यक्षता में इस संबंध में अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीटी एसपी शुभांक मिश्रा, डीएसपी चन्द्र भूषण कुमार, सीटी डीएसपी राकेश कुमार, हेड क्वार्टर डीएसपी आयूब खान, साइबर डीएसपी कलिस श्रीवास्तव, लाइन डीएसपी समेत विभिन्न थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

कांवरियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

एसएसपी हृदयकांत ने श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था, अस्थाई थाना, मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा, तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से श्रावणी मेला प्रारंभ होना है, जिसके लिए आठ अस्थाई थाना कांवरिया मार्ग पर स्थापित किए जा रहे हैं। ज़रूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

कांवरिया मार्ग और मंदिरों में कड़ी निगरानी

एसएसपी ने बताया कि कांवरिया पथ और प्रमुख मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा बलों की तैनाती, साइबर निगरानी, और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, बाथ थानाध्यक्ष कन्हैया झा सहित अन्य थानाध्यक्ष भी उपस्थित थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में रेफरल सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब बिना ठोस कारण बड़े अस्पताल नहीं भेजे जाएंगे मरीज, नई गाइडलाइन जारी

    Share Add as a preferred…

    BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, 16 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *