वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के बाद रेलवे सख्त, टेकानी-हाट-पुरैनी रेलखंड में अतिक्रमण हटाने का नोटिस

22 कब्जाधारियों को 48 घंटे में झोपड़ी हटाने का आदेश, शुक्रवार से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

भागलपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस पर टेकानी-हाट-पुरैनी रेलखंड में हुई पथराव की घटना के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। मालदा रेल मंडल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

रेलवे ने टेकानी से कोइली-खुटाहा रेलखंड के बीच रेलवे भूमि पर मवेशियों के लिए बनी झोपड़ियों को हटाने के लिए 22 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है।

रेलवे द्वारा दिए गए नोटिस में कब्जाधारियों को 48 घंटे के भीतर झोपड़ियां खाली करने का आदेश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाने पर शुक्रवार से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।


भीखनपुर गुमटी पर लोगों ने खुद हटाया कब्जा

रेलवे द्वारा मंगलवार को की गई माइकिंग और चेतावनी के बाद बुधवार को भीखनपुर गुमटी नंबर-1 और 2 पर लोगों ने स्वयं अपना कब्जा हटा लिया।

एईएन रामबिलास महतो ने बताया कि बुधवार को भीखनपुर गुमटी नंबर-1 से नंबर-2 तक के कई कब्जाधारियों ने रेलवे की जमीन खाली कर दी है। हालांकि अभी भी कुछ लोगों ने कब्जा नहीं हटाया है।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बचे हुए अवैध अतिक्रमण को शुक्रवार से बलपूर्वक हटाया जाएगा।


पथराव के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त

उल्लेखनीय है कि हाल ही में टेकानी-हाट-पुरैनी रेलखंड में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर अराजक तत्वों ने पथराव किया था। इसके बाद से रेलवे प्रशासन ने पूरे रेलखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसरों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    17 जून के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में जुटा राजद, बांका में समीक्षा बैठक में बनी रणनीति

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बड़ी कार्रवाई: सनोखर थाना पुलिस ने 133.125 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *