जेठ की आखिरी रात बनी साल की सबसे गर्म रात, पारा 29 डिग्री के पार

भागलपुर, 11 जून 2025।जेठ माह की आखिरी रात इस साल की अब तक की सबसे गर्म रात साबित हुई। मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 11 मई को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

दिनभर गर्मी-उमस ने किया बेहाल

दिन में भी गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। घरों की छतें, दीवारें और सड़कें तक तपती रहीं।

लोगों को दोपहर के समय घरों में कैद रहना पड़ा और शाम तक राहत का इंतजार करते रहे।

कब मिलेगी राहत?

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को भी गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि गुरुवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं और लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि पूर्वी हवाओं के असर से हल्की बारिश या आंशिक बादल छाने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने जारी किए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल, फर्जी सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील

    Share Add as a preferred…

    नाला सफाई के दौरान सफाई कर्मी को लगा करंट, बांस के सहारे बचाई गई जान; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *