राजद छोड़कर भाजपा में लौटे शंकर प्रसाद गुप्ता, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भागलपुर। भागलपुर में झुग्गी-झोपड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को छोड़कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। उनकी वापसी पर संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

शंकर प्रसाद गुप्ता के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके कार्यालय में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदार नारेबाज़ी की। ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’, ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र की सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय है। उन्होंने कहा कि वे पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित करेंगे।

राजनीतिक हलकों में हलचल

शंकर प्रसाद गुप्ता की भाजपा में वापसी को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। उनके इस फैसले को राजद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि भाजपा खेमे में इसे आगामी चुनाव के लिए मजबूती का संकेत बताया जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *