मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोरलेन पुल निर्माण का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

पटना, 8 जून 2025। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर बन रहे 4 लेन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने महात्मा गांधी सेतु होते हुए गंगा नदी के दक्षिणी छोर से लेकर उत्तरी छोर तक निर्माणाधीन पुल और एप्रोच पथ का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने हाजीपुर के सैफपुर में पाया नम्बर 9 के समीप रुककर पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि यह पुल 14.5 किलोमीटर लंबा है और दोनों तरफ आठ लेन का एप्रोच पथ भी बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फोरलेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें ताकि महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिले। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। खासकर मुजफ्फरपुर, सारण और वैशाली जिले की जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में गति लाएं और निर्धारित समयसीमा में पुल निर्माण कार्य को पूरा करें।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव डॉ. संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार, वैशाली के पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थियों ने बताया- इस बार का पेपर रहा बेहद कठिन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *